Viral: अचानक पानी पर सरपट दौड़ने लगी कार, वीडियो देख हक्के-बक्के रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 03:07 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार पानी पर चलते हुए नजर आ रही है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया।

Viral: अचानक पानी पर सरपट दौड़ने लगी कार, वीडियो देख हक्के-बक्के रह गए लोग
Photo Credit: Instagram

Car Viral Video: इस दुनिया में आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिन पर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, जिस कार को लोग जमीन पर चलते हुए देखते हैं वो पानी पर भी सरपट दौड़ने लगी। जिसने भी इस नजारा को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि कार का ये वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

बदलते समय के साथ-साथ चीजें भी हाइटेक होती जा रही है। चीजें किस तरह बदल रही हैं इसका अंदाजा आपको इस वीडियो को देखकर हो जाएगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक कार स्पीड में पानी पर दौड़ रही है। पहले कार जमीन पर दौड़ रही होती है, फिर अचानक पानी पर चलने लगती है। पानी में उतरते ही कार के टायर ऊपर की ओर उठ जाते हैं और पानी में तैरने लगती है। आलम ये है कि लोग इस आविष्कार को देखकर काफी हैरान हैं। देखें वीडियो...

पानी पर चलने वाली कार

चंद सेकेंड के इस वीडियो ने लोगों की 'नींद' उड़ा दी है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'the_nature_110' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब ढाई लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर मजे लेते हुए किसी का कहना है कि मुझे भी ऐसी कार चाहिए। जबकि, कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!