550 रुपये में खरीदा सेकंड हैंड बैग, अंदर मिली ऐसी चीज देखकर दंग रह गई महिला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 05:15 PM IST

Ajab Gajab News: एक महिला को बैग के अंदर से 23 हजार रुपए और एक लिफाफा मिले, जिसे देखकर वो दंग रह गई। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह मामला छाया हुआ है।

550 रुपये में खरीदा सेकंड हैंड बैग, अंदर मिली ऐसी चीज देखकर दंग रह गई महिला

Ajab Gajab News: बहुत पुरानी कहावत है किसकी किस्मत कब, कहां और कैसे बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसने सेकंड हैंड बैग खरीदा। महिला ने जब बैग को खोला तो हैरान रह गई, क्योंकि, उस बैग में उसे 23 हजार रुपए एक लिफाफा मिला। महिला ने खुद इस पूरे मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के साथ शेयर किया है। यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग उस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 

इस महिला का नाम ल्‍योनारा सिल्‍वरमैन है। उन्होंने बताया कि गुडविल थ्रिफ्ट स्‍टोर से करीब साढ़े पांच सौ रुपए में सेकंड हैंड बैग खरीदा। महिला काफी खुश थी कि इतनी कम कीमत में उसे यह बैग मिल गया। लेकिन, जब उसने बैग को खोलकर देखा तो उछल पड़ी, क्योंकि उस बैग में काफी पैसे थे। इसके अलावा उस बैग में एक लिफाफा भी था, जिसमें काफी गहरा राज छिपा था। एक अमेरिकी कंपनी की फाउंडर सिल्वरमैन लोगों के सामने उस बैग को खोलते हुए नजर आ रही हैं। बैग में 23 हजार रुपए थे और  लिफाफे में मार्था नाम की महिला लिखी बातें थीं।

पत्र में छिपा था बड़ा राज

मार्था ने पत्र में लिखा था कि उसके तीन बच्चे हैं और मेरे मरने के बाद बच्चे मेरी चीजें दूसरों को दे देंगे। लिहाजा, उस पैतृक धन को मैं इसमें रख रही हूं। क्योंकि, यह बैग मुझे मेरे पति की गर्लफ्रेंड ने दी थी। उन्होंने आगे लिखा कि उस दिन वह अपने पेरेंट्स के घर से जल्द आ गई थी। जल्दबाजी में पति की गर्लफ्रेंड अपना बैग और जूते वहीं भूल गई थीं। मार्था ने बताया कि उस दिन से हर दिन वह बैग उसके साथ रहती है। लेकिन, उसके पति को कभी शक नहीं हुआ कि यह बैग उसकी गर्लफ्रेंड की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और करीब 40 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!