मेट्रो के अंदर ये क्या करने लगे लड़का-लड़की? देखते ही देखते वीडियो हो गया वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 04:40 PM IST

Fight Viral Video: दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का-लड़की लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया।

Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? दिल्ली मेट्रो के अंदर के भी अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कई वीडियो को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़का और लड़की जमकर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच लड़ाई केवल एक टी-शर्ट के दाम को लेकर हुई। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह एक प्रैंक वीडियो है। बहरहाल, मामला जो भी हो लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। आप भी देखें इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!