जब पायलट मां के लिए बेटे ने उड़ाया प्लेन, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया मदर्स डे, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 12:09 PM IST

मदर्स डे को लोगों ने अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं, एक मां-बेटे ने साथ में इंडिगो एयरलाइन्स की उड़ान भरी। एक साथ दोनों की ये पहली उड़ान थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो शेयर होते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं और उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक-मां बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग इमोशनल हो रहे हैं। क्योंकि, एक ही प्लाइट में मां-बेटे पायलट और को-पायलट हैं। बेटे ने प्लाइट के अंदर ही खास अंदाज में मदर्स डे को सेलिब्रेट किया। दोनोंने पायलट की वर्दी में नजर आ रहे हैं और दोनों ने एक साथ इंडिगो एयरलाइन्स की उड़ान भरी। मां-बेटे के लिए एक साथ यह पहली उड़ान थी। बेटे ने कॉकपीट में बैठकर फ्लाइट को ऑपरेट किया, जबकि मां ने पायलट की वर्दी के साथ यात्री बनकर सफर किया। तो आप भी इस वीडियो का आनंद उठाएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!