Viral Video: स्टेज पर चढ़ने के दौरान दुल्हन के साथ हुआ ऐसा खेल, फिर दूल्हे ने जो किया उसने दिल जीत लिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2021, 02:17 PM IST

एक दुल्हन के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे उसकी परेशानी बढ़ गई। लेकिन, अचानक दूल्हे ने ऐसा कमाल किया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर दूल्हे का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

Viral Video: स्टेज पर चढ़ने के दौरान दुल्हन के साथ हुआ ऐसा खेल, फिर दूल्हे ने जो किया उसने दिल जीत लिया
Photo Credit: Instagram

इस समय शादियों का मौसम चल रहा है। सोशल मीडिया भी शादियों के वीडियो से गुलजार है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शादियों के मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ वीडियो लोगों के दिलों को भी छू जाते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

हर कपल शादी में खूबसूरत और अलग दिखने के लिए काफी तैयारियां करते हैं। कपड़ों से लेकर मेकअप तक का पूरा ध्यान रखते हैं। लेकिन, एक दुल्हन के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे उसकी परेशानी बढ़ गई। लेकिन, अचानक दूल्हे ने ऐसा कमाल किया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर चढ़ रहे हैं। लेकिन, सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान दुल्हन का लहंगा धोखा देने लगता है और उसे चढ़ने में दिक्कत होने लगती है। दूल्हे को जैसे ही इस बात का अहसास होता है, वह तुरंत लहंगे को संभालने लगता है और खुद हाथ से उसे सही करता है। देखें वीडियो...

लोगों को पसंद आ रहा है यह क्यूट वीडियो

दूल्हे के इस अंदाज को देखकर लोग भावुक भी हो गए और उसकी तारीफ भी करने लगे। इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'witty_wedding' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'पहले हम क्यूं नहीं मिले'। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों को यह काफी पसंद भी आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ' क्या प्यारा नजारा है'। एक ने लिखा, ' लड़की काफी खुशनसीब है'।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!