Viral Video: बैलगाड़ी से ही दुल्हन को लेने निकल पड़ा दूल्हा, लोग बोले- 'चालान कटेगा या नहीं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 02:10 PM IST

Groom Viral Video: हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उनकी शादी यादगार हो। इसके लिए कपल एक से एक तरकीब निकालते हैं। लेकिन, कुछ लोग सादगी में भी लोगों के बीछ छा जाते हैं।

Viral Video: बैलगाड़ी से ही दुल्हन को लेने निकल पड़ा दूल्हा, लोग बोले- 'चालान कटेगा या नहीं'

Wedding Viral Video: शादियों का सीजन आते ही सोशल मीडिया (Social Media) एक से एक मजेदार वीडियो (Video) से गुलजार हो जाता है। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ तो कई सवाल भी खड़े होते हैं। इसी कड़ी में एक IPS ऑफिसर ने शादी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसकी लोग तारीफ भी कर रहे हैं और चटकारे भी ले रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए बैलगाड़ी से ही निकल पड़ा है।

आमतौर पर आजकल लोग शादियों में काफी पैसे खर्च कर देते हैं। दूल्हे लग्जरी कार, सजी-धजी घोड़ी-बग्गी और हेलीकॉप्टर से अपनी बारात लाते हैं। जिससे उनकी हर तरफ चर्चा हो। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं तो इससे इतर सिंपल तरीके से शादी करते हैं और लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको कुछ ऐसा लगेगा। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो छत्तसीगढ़ के बलौदा का है, जहां राकेश नामक दूल्हा अपनी दुल्हन को लाने के लिए बैलगाड़ी से ही निकल पड़ा। जिस अंदाज में वो अपनी दुल्हन को लाने के लिए जा रहा था, उसे देखकर लोग एक पल के लिए दंग रह गए। देखें वीडियो...

एक वीडियो से कई मैसेज

इस वायरल वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' राकेश, बैलगाड़ी में ही अपनी दुल्हन को लेने निकल पड़े। आजकल शादियों में लग्जरी कार, सजी-धजी घोड़ी-बग्गी एवं हेलीकॉप्टर में भी बारात लाने का ट्रेंड है। लेकिन राकेश जी की सिम्पलीसिटी और सादगी के क्या कहने...बेहद प्रशंसनीय! शादी की दिली मुबारकबाद'। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग जहां इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' सादगी तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन एक सवाल तो बनता है कि चालान कटेगा की नहीं ऐसे में'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' लोगों को दिखावा करने का बड़ा ही अलग शौक है। आज की दुनिया पूरी दिखावे में चल रही है। बहुत-बहुत बधाई हो राकेश जी को, जिन्होंने दुनिया को दिखावे से दूर रहने की सीख दी'।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!