Viral: इस तस्वीर के चक्कर में बुरे फंसे लोग, सबको दिख रहा अलग-अलग नंबर, आपको कौन सा दिखा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 01:15 PM IST

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर कई ऐसी चीजें शेयर होती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। खासकर, पहेली वाली तस्वीर देखकर तो लोगों का दिमाग चकरा जाता है।

Viral: इस तस्वीर के चक्कर में बुरे फंसे लोग, सबको दिख रहा अलग-अलग नंबर, आपको कौन सा दिखा?

Puzzle Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसी-ऐसी चीजें परोसी जाती हैं, जिसे देखकर तो कई बार लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। यूजर्स को समझ में आता है कि आखिर इसकी सच्चाई क्या है? इतना ही नहीं कई लोगों को चैलेंज भी दिया जाता है कि तस्वीर में छिपी सच्चाई को बताएं। कभी नजर की परीक्षा ली जाती है, तो कभी माइंड गेम खेला जाता है। कुछ लोग इसमें कामयाब भी हो जाते हैं, तो कुछ का दिमाग चकरा जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों की बत्ती गुल कर दी। इस तस्वीर में लोगों से सही नंबर ढूंढने के लिए कहा जा रहा है, क्योंकि लोगों को अलग-अलग नंबर दिखाई दे रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कि कई बार हमारे साथ नजरों का धोखा होता है। जिस चीज को हम देख रहे होते हैं और समझ रहे होते हैं उसकी सच्चाई कुछ और ही होती है। क्योंकि, उस तस्वीर में ऑप्टिकल इल्यूजन का कमाल होता है। इसके कारण जो चीजें हमें दिखाई देती है, असल में वो होती नहीं है। इस वायरल तस्वीर (Viral Photo) में इसी का कमाल है। इस तस्वीर में कुछ नंबर लिखे हैं। काफी गौर से देखने के बाद ही आप सही-सही नंबर पढ़ पाएंगे। हालांकि, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। तो नजर दौड़ाएं और नंबर को ढूंढकर बताएं।

लोगों का भेजा फ्राई हो रहा है...

फोटो में जो गोलाकार आकृति बनी हुई है उसके अंदर कुछ नंबर लिखे हैं, जिसे लोगों से सही-सही पढ़ने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो गए हैं और सही से नंबर नहीं पढ़ पा रहे हैं। आपने नंबर ढूंढने की कोशिश की क्या? हो सकता है कुछ लोगों को कामयाबी मिल गई हो, जबकि कुछ लोगों का अब भी भेजा फ्राई हो रहा होगा। तो चलिए, हम आपका कन्प्यूजन दूर कर देते हैं और सही जवाब बताते हैं। गोले के अंदर जो नंबर लिखा है वो  3452839 है। तो बताइए, कितने लोगों ने सही जवाब दिया था। इस वायरल तस्वीर को ट्विटर पर @benonwine नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वरी को अब तक 34सौ लोगों ने अब तक पसंद किए हैं। वहीं, 700 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!