BSF Jawan Push Ups Viral Video: देश में इन दिनों शीतलहर का कहर जारी है। कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो कुछ जगहों पर बर्फबारी हो रही है। ठंड को लेकर कई तरह के वीडियोज (Video) सामने आ चुके हैं। कुछ वीडियो तो काफी हैरान करने वाले हैं। इसी कड़ी में BSF जवान का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच एक जवान बर्फ पर पुश अप लगा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जहां लोग हैरान हैं, वहीं जवान की तारीफ भी हो रही है।
वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर BSF ने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के साथ के साथ कैप्शन में लिखा है, ' 40 सेकेंड में 47 पुश अप'। वीडियो में आप देख सकते हैं हर तरफ बर्फ ही बर्फ है। वहीं, बर्फबारी के बीच जवान लगातार पुश अप मारे जा रहा है। जवान की एनर्जी लेवल और हिम्मत देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। क्योंकि, बर्फबारी में जहां लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस जवान ने पुश अप मारकर मिसाल कायम किया है।
फिट इंडिया...हिट इंडिया...
वहीं, एक अन्य में एक जवान में बर्फबारी के बीच एक हाथ से पुश अप मार रहा है। इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोग जवानों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और मजेदार-मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

