Viral Video: 'सामी-सामी' गाने पर डेविड वॉर्नर की बेटियों का धांसू डांस, अल्लू अर्जुन ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 10:54 AM IST

फिल्म 'पुष्पा: द राइज' सुपर हिट हो चुकी है। इस फिल्म की सारी दुनिया में धूम है। वहीं, 'सामी-सामी' गाने की भी हर तरफ चर्चा हो रही है। लोगों के बीच इस गाने को लेकर काफी क्रेज है और उस पर जमकर वीडियो बना रहे हैं। इस गाने पर स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बेटियों ने डांस किया है।

Viral Video: 'सामी-सामी' गाने पर डेविड वॉर्नर की बेटियों का धांसू डांस, अल्लू अर्जुन ने कही ये बात
Photo Credit: Instagram

सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल जरूर बना रहता है। कई बार चीजें इतनी मजेदार होती है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं और जमकर उसकी नकल भी करते हैं। इसी कड़ी में पिछले कुछ समय से अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की धूम है। फिल्म के डायलॉग, गाने और स्टाइल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उसकी कॉपी भी कर रहे हैं। इस लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गज का नाम शामिल है। वहीं, अब जानेमाने क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की बेटियों ने 'सामी-सामी' गाने पर धमाकेदार डांस किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस डांस वीडियो (Dance Video) पर खुद अल्लू अर्जुन ने भी मजेदार रिएक्शन दिए हैं।  

फिल्म 'पुष्पा: द राइज' सुपर हिट हो चुकी है। इस फिल्म की सारी दुनिया में धूम है। वहीं, 'सामी-सामी' गाने की भी हर तरफ चर्चा हो रही है। लोगों के बीच इस गाने को लेकर काफी क्रेज है और उस पर जमकर वीडियो बना रहे हैं। इस गाने पर स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बेटियों ने डांस किया है। डांस वीडियो को खुद डेविड वॉर्नर (David Warner) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए वॉर्नर ने लिखा, ' मम्मी और पापा से पहले यह बेटियां 'सामी-सामी' गाने पर डांस करना चाहती थीं।' इस पोस्ट के साथ वॉर्नर ने हंसी वाली इमोजी भी शेयर किए हैं। 

डेविड वॉर्नर की बेटियों ने मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है। लोगों को इन बच्चियों का अंदाज काफी पसंद आ रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिए हैं। उन्होंने लिखा, 'सो क्यूट'। इसके साथ उन्होंने दो दिल और हंसी वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर हिन्दी फिल्मों के डायलॉग की कॉपी करते हैं, गाने पर डांस करते हैं। जिन्हें यूजर्स और उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!