क्रिकेट, ट्रेन, सिगरेट से लेकर टाई-बटन तक, अंग्रेजी नामों का हिन्दी अर्थ जानकर लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 03:30 PM IST

कुछ नामों का मतलब जानकर लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। खासकर, कुछ अंग्रेजी शब्दों का हिन्दी अर्थ जानकर तो लोग ठहाके लगाने लगते हैं।

क्रिकेट, ट्रेन, सिगरेट से लेकर टाई-बटन तक, अंग्रेजी नामों का हिन्दी अर्थ जानकर लगाएंगे ठहाके

दुनिया में किसी भी चीज की पहचान उसके नाम से होती है। इंसान हो, सामान हो, स्थान हो या फिर कुछ और सबका कुछ ना कुछ नाम जरूर होता है। कई बार आपको ऐसे नाम सुनने को मिल जाते हैं, जिसे सुनकर हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ नामों का मतलब जानकर लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। खासकर, कुछ अंग्रेजी शब्दों का हिन्दी अर्थ जानकर तो लोग ठहाके लगाने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अंग्रेजी के शब्दों के मजेदार अर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीन मानिए, इनके बारे में जानकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इतना ही नहीं दूसरों से भी इसकी चर्चा जरूर करेंगे और उन्हें सच्चाई से रू-ब-रू कराएंगे। 

शायद ही कोई ऐसा होगा जो क्रिकेट शब्द का इस्तेमाल नहीं करता होगा। हर घर में इसकी चर्चा होती है। लेकिन, अगर किसी से पूछ लीजिए कि क्रिकेट का हिन्दी अर्थ क्या है? तो ज्यादातर लोगों को इसके बारे में नहीं जानते होंगे। तो आज हम आपको बताते हैं क्रिकेट को हिन्दी में क्या कहते हैं। क्रिकेट को हिन्दी में  'गोल गुत्तम लकड़ बट्टम दे दनादन प्रतियोगिता' कहते हैं। 

- वहीं, ट्रेन को हिन्दी में 'सहस्त्र चक्र लौह पथ गामिनी' या फिर 'अग्नि रथ' कहते हैं।

- ट्रैफिक सिग्नल को हिन्दी में 'आवन जावन सूचक पट्टिका' कहते हैं।

- रेलवे स्टेशन को हिन्दी में 'अग्नि रथ विराम स्थल' कहते हैं।

- बटन को हिन्दी में 'अस्त व्यस्त वस्त्र नियंत्रक' कहते हैं।

- सिगरेट को हिन्दी में 'धूम शलाका' कहते हैं।

- टाई को हिन्दी में 'कंठ लंगोट' कहते हैं।

- लाइट बल्ब को हिन्दी में 'विद्युत प्रकाशीत कांच गोलक' कहते हैं।

- ऑल रूट पास को हिन्दी में 'यत्र तत्र सर्वत्र गमन' आज्ञा पत्र कहते हैं। 

- मैच बॉक्स को हिन्दी में 'अग्नि उत्पादन पेटी' कहते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!