40 लाख रुपये खर्च कर प्रभु श्रीकृष्ण का 'मंदिर' बनवा रहा यह 'मुस्लिम शख्स'- VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 10:24 PM IST

Jharkhand Dumka Muslim Man Building Temple: झारखंड के दुमका के हामिदपुर के रहने वाले मुस्लिम शख्स नौशाद शेख के दिल में भगवान कृष्ण के प्रति आस्था उमड़ पड़ी है और वो भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बनवा रहा है, उसका कहना है कि 2019 में मुझे सपना आया था।

40 लाख रुपये खर्च कर प्रभु श्रीकृष्ण का 'मंदिर' बनवा रहा यह 'मुस्लिम शख्स'- VIDEO

Muslim Man Building a Temple: देश में हिंदू-मुस्लिम एकता की तमाम मिसालें मौजूद हैं जहां एक दूसरे धर्म और धार्मिक स्थलों के प्रति आदर दिखाते हुए कई कार्य किए गए हैं इसी क्रम में झारखण्ड के दुमका में एक मुस्लिम शख्स जिसका नाम नौशाद शेख है वो भगवान श्रीकृष्ण का एक भव्य मंदिर बनवा रहा है।

बताते हैं कि ये मंदिर वो अपने पास से करीब 40 लाख रुपये खर्च कर बनवा रहा है, मंदिर का कार्य अंतिम चरण में है, इस मंदिर में महाभारतकाल की तरह एक दिव्य रथ में सवार पार्थ अर्जुन के सारथी कृष्ण और रक्षा करने वाले हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई है। 

बताया जाता है कि मुस्लिम शख्स नौशाद साल 2019 में बंगाल के मायापुर घूमने गये थे जहां स्वन्न में भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि आप मुझे कहां ढूंढ रहे हो, मैं तो वहीं हूं, बस ये सुनते ही नौशाद ने वहां से लौटकर रानेश्वर प्रखंड के महिषाबथान गांव में मंदिर बनाना शुरू कर दिया।

नौशाद ने बताया कि पहले यहां खुले आसमान के नीचे भगवान की पूजा होती थी, नौशाद के ही तरह यहां के कई लोग सर्वधर्म समभाव को मानते हैं और भगवान श्रीकृष्ण के उपासक हैं उनका मानना है कि ईश्वर एक हैं, रूप अलग-अलग हैं जो हमें नेक राह दिखाते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!