VIDEO: घर में आते ही गर्लफ्रेंड को मिला दिलकश सरप्राइज, कोई भी रह जाएगा हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2020, 10:36 AM IST

TikTok viral video: एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को एक हैरान कर देने वाला सरप्राइज दिया।

VIDEO: घर में आते ही गर्लफ्रेंड को मिला दिलकश सरप्राइज, कोई भी रह जाएगा हैरान

नई दिल्ली: एक ब्वॉयफ्रेंड द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को एक स्पेशल सरप्राइज देने का वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करने के लिए घर को मूवी थिएटर में तब्दील कर दिया। उसने न सिर्फ कमरे को सजाया बल्कि टेलीविजन पर एक फिल्म भी चलाई। साथ ही उसने गर्लफ्रेंड को मूवी थियेटर का पूरी तहर अहसास कराने के लिए एक टिकट काउंटर और एक पॉपकॉर्न काउंटर का भी इंतजाम किया। इस वीडियो को हाल ही में टिकटॉक हैंडल @michaelandmarisa पर पोस्ट किया गया है। यह हैंडल ब्वॉयफ्रेंड माइकल और गर्लफ्रेंड मरिसा का है।


वीडियो की शुरुआत में माइकल अपनी मरिसा से पूछता है, 'बेब, चलो फिल्म थियेटर चलते हैं।' इस पर मारिसा जवाब देती है, 'क्या इस वक्त सब बंद नहीं हुए हैं?' इसके बाद माइकल एक मूवी टिकट सौंपते हुए देखा दिखता है। दरअसल, यह कागज का एक टुकड़ा होता है जिसपर टिकट लिखा था।। जैसे ही मरिसा आगे बढ़ती है, एक व्यक्ति प्रवेश करने से पहले उसका टिकट चेक करता है जबकि एक अन्य व्यक्ति खाने का कुछ सामान देता है। मरिसा जब कमर में पहुंचती है तो वो हैरान रह जाती है। कमरे उसके स्वागत में पूरी तरह सजा हुआ होता है।

करीब 70 लाख बार देखा गया

गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने के कई तरीके हो सकते हैं। लेकिन लॉकडाउन के दौरान इस वीडियो को जितना पसंद किया जा रहा है वो वाकई कमाल है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो तारीफ किए बगैर नहीं रह पा रहा। लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करने का यह अंदाज लोगों के मन को भा गया है। यह वीडियो टिकटॉक पर करीब 7 मिलियन यानी 70 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं इसे1.3 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा यूजर्स ने अब तक वीडियो पर 8,700 से ज्यादा कमेंट किए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!