ये हैं दुनिया की वो 5 जगहें, जहां कभी नहीं पड़ती ठंड, सर्दियों में भी पड़ती है गर्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 02:03 PM IST

Countries With Perfect Climates: इस दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां सर्दियों में भी गर्मी का अहसास होता है। क्योंकि, वहां कभी सर्दी पड़ती ही नहीं है।

ये हैं दुनिया की वो 5 जगहें, जहां कभी नहीं पड़ती ठंड, सर्दियों में भी पड़ती है गर्मी

इन दिनों पूरी दुनिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान माइनस में पहुंच गया है। आलम ये है कि सर्दी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी इस दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां सर्दियों में भी गर्मी का अहसास होता है। क्योंकि, वहां कभी सर्दी पड़ती ही नहीं है। तो आइए, आज हम आपको उन पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कभी ठंड नहीं पड़ती है।


1. ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के पास मौजूद ग्रेट बैरियर रीफ में कभी सर्दी नहीं पड़ती। सर्दियों में यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। वहीं, गर्मियों में यहां काफी गर्मी पड़ती है। सर्दी के दिनों में काफी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं।  

2. सेंट लूसिया एक ऐसा देश हैं, जहां कभी सर्दी नहीं पड़ती है। यहां हमेशा आपको गर्मी का अहसास होगा। जानकारी के मुताबिक, लूसिया में हमेशा तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। जबकि, रात में तापमान 24 डिग्री रहता है। समुद्र और पहाड़ों से घिरे इस देश में हमेशा सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है। 

3. अफ्रीकी मरुस्थल सहारा दुनिया का सबसे बड़ा मरुस्थल है। यहां दूर-दूर तक आपको केवल रेत ही रेत नजर आएगी। इसे दुनिया का सबसे बड़ा और गर्म मरूस्थल माना जाता है। सर्दियों में भी यहां तापमान 56 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। 

4. दक्षिण प्रशान्त महासागर के फिजी द्वीप समूह में कभी सर्दियां नहीं पड़ती। इस द्वीपसमूह में कुल 322 द्वीप हैं, जिनमें से 106 स्थायी रूप से बसे हुए हैं। यहां भारतीय, चीनी और यूरोपीय परंपरा का मिश्रण मिलता है, जो काफी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

5. जॉर्डन के पास वडी रम मरुस्थल है। कहा जाता है कि ये काफी शानदार रेगिस्तान है। यहां का तापमान दूसरे रेगिस्तानों की तरह गर्म तो रहता है। यहां कभी सर्दी नहीं पड़ती। यहां सालभर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। साल 2011 में यूनेस्को इसे वर्ल्ड हैरिटेज घोषित कर चुका है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!