असली मालिक का पता लगाने के लिए चोरी की भैंस होगा DNA टेस्ट, जानें क्या है अजीबोगरीब मामला?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 12:22 PM IST

Ajab Gajab News: उत्तर प्रदेश के शामली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक चोरी की भैंस का डीएनए टेस्ट होने जा रहा है।

असली मालिक का पता लगाने के लिए चोरी की भैंस होगा DNA टेस्ट, जानें क्या है अजीबोगरीब मामला?
Photo Credit: IANS

Ajab Gajab News: आज तक आपने इंसानों के डीएनए टेस्ट के बारे में सुना होगा या फिर देखा होगा। लेकिन, किसी जानवर के डीएनए टेस्ट के बारे में शायद ही सुना होगा। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक भैंस का डीएनए टेस्ट होने जा रहा है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इतना ही नहीं लोग इसके बारे में जानकर काफी हैरान भी हैं। दरअसल,  शामली पुलिस ने कथित रूप से चोरी हुई भैंस के डीएनए परीक्षण का आदेश दिया है, जिसे उसके मालिक ने पास के एक गांव में खोजा था।

जानकारी के मुताबिक, मजदूर चंद्रपाल कश्यप ने शिकायत की थी कि 25 अगस्त, 2020 को उनकी गौशाला से एक तीन वर्षीय नर भैंस चोरी हो गई थी। जो नवंबर 2020 में सहारनपुर के बीनपुर गांव में मिला था, लेकिन नए मालिक सतबीर सिंह ने यह दावा किया कि वह जानवर उसका है। शामली एसपी सुकृति माधव ने असली मालिक का पता लगाने के लिए भैंस (जो अभी भी कश्यप के पास है) और सहारनपुर भैंस दोनों का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया है।

भैंस का डीएनए टेस्ट

एसपी माधव ने कहा कि असली मालिक का पता लगाना वास्तव में एक चुनौती थी। चूंकि, कश्यप ने दावा किया कि उसके पास मां थी, इसलिए हमने डीएनए परीक्षण के लिए जाने का फैसला किया। इस बीच, कश्यप ने बताया कि कैसे उन्होंने खोए हुए जानवर की पहचान की। उन्होंने बताया, 'मनुष्यों की तरह, जानवरों में भी अलग-अलग विशेषताएं होती हैं। सबसे पहले, इसके बाएं पैर पर एक निशान होता है। इसकी पूंछ के अंत में एक सफेद पैच भी होता है। और तीसरी चीज इसकी स्मृति होती है। जब मैं करीब गया, तो उसने मुझे पहचान लिया और मुझ तक पहुंचने की कोशिश की। इसकी पहचान स्थापित करने के लिए मुझे और क्या चाहिए'?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!