VIDEO: रातोंरात स्टार बन गया ईंट भट्टे पर काम करने वाला मजदूर, सुरीली आवाज से जीता लोगों का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 10:42 AM IST

Today Viral Video: बिहार का एक मजदूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आलम ये है कि अपनी सुरीली आवाज से वो लोगों को दीवाना बना रहा है।

Today Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां से कई लोग रातोंरात फेमस हो गए। कुछ की किस्मत तो इस तरह बदली, जिससे वो सुपर स्टार बन गए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के सहारे कई गुमनाम को भी मुकाम मिल गया। इन दिनों बिहार के सासाराम से एक मजदूर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर की सुरीली आवाज सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और उसकी तुलान जानेमाने सिंगर 'कुमार सानू' से कर रहे हैं। तो आप भी इस वीडियो में देखें कौन है ये मजदूर और किस तरह उसकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!