VIDEO: घोड़ी पर बैठा दूल्हा अचानक हो गया बेकाबू, मचाया ऐसा गदर देखकर चकरा जाएगा दिमाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 03:29 PM IST

Groom Dance Viral Video: अपनी शादी में एक दूल्हा इस तरह बेकाबू हुआ कि घोड़ी पर जमकर डांस करने लगा। दूल्हे का हाहाकारी डांस देखकर लोग दंग रह गए।

VIDEO: घोड़ी पर बैठा दूल्हा अचानक हो गया बेकाबू, मचाया ऐसा गदर देखकर चकरा जाएगा दिमाग
Photo Credit: Instagram

Groom Dance Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो धमाल मचा रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक दूल्हे ने ऐसा गदर मचाया जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया। वीडियो देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे।  

शादी में लोग जमकर जश्न मनाते हैं। कई बार तो लोग ऐसा धमाल मचाते हैं, जिससे पूरा माहौल ही बदल जाता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में दूल्हे ने पूरा माहौल बदल दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा घोड़ी पर बैठा है और आगे-आगे बाराती डांस कर रहे होते हैं। बारातियों को डांस करता देख दूल्हा बेकाबू हो जाता है और फिर ऐसा धमाल मचाता है जिसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं। घोड़ी पर दूल्हा ताबड़तोड़ डांस करने लगता है। देखें वीडियो...

दूल्हे ने डांस से मचाया धमाल

वीडियो देखकर आपको भी लग रहा होगा कि दूल्हा आउट ऑफ कंट्रोल है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'gieddee' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं और चटकारे लेते हुए इस पर कमेंट कर रहे हैं। तो दूल्हे के इस अंदाज पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!