Viral: इस शख्स की अंग्रेजी सुनकर चकरा गया लोगों का दिमाग, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 10:09 AM IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग करते हुए नजर आ रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Viral: इस शख्स की अंग्रेजी सुनकर चकरा गया लोगों का दिमाग, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
Photo Credit: Twitter

Funny Reporting Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यूजर्स को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक शख्स का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, जिस तरह से शख्स अंग्रेजी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रिपोर्टिंग कर रहा है उसने लोगों के होश उड़ा दिए। 

आज कल हर कोई अलग अंदाज में कुछ हटके करना चाहता है। कई लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ लोगों का मजाक बन जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी एक शख्स कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसने ऐसा कमाल कर दिया जिससे लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स एक पुल के नीचे खड़े होकर उसके बारे में जानकारी दे रहा है। जिस अंदाज में वो जानकारी दे रहा है ऐसा लगता है कि जैसे रिपोर्टिंग कर रहा है। लोगों को हैरानी तब होती है जब वो टूटी-फूटी अंग्रेजी में शेरो-शायरी करने लगता है। शख्स जिस अंदाज में बताता है उसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

शख्स ने महफिल लूट ली...

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। इतना ही नहीं सोच रहे होंगे शख्स ने तो अलग लेवल का माहौल बना दिया। अब शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्विटर पर इस वीडियो को जानेमाने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखे हैं। वीडियो को अब तक 36 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, आठ सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शख्स का कॉन्फिडेंस को तो कमाल का है। जबकि, किसी का कहना है कि ये तो जबरदस्त रिपोर्टिंग कर रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!