Viral: महिला ने शातिर अंदाज में सरेआम की चोरी, वीडियो देख कहेंगे, 'क्या दिमाग लगाया है?'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 05:38 PM IST

Chori Viral Video: सोशल मीडिया पर चोरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी जरूर दंग रह जाएंगे।

Viral: महिला ने शातिर अंदाज में सरेआम की चोरी, वीडियो देख कहेंगे, 'क्या दिमाग लगाया है?'
Photo Credit: Instagram

Chori Viral Video: दुनिया में चोरी और लूट-पाट की घटना लगातार बढ़ रही है। महिला और पुरुष दोनों इस काम में शामिल हैं। सोशल मीडिया (Social media) पर भी अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। हालांकि, बदलते समय के साथ लोग टेक्निक में भी बदलाव कर रहे हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं कैमरे में कैद हो जा रही है। एक महिला ने शातिर अंदाज में सरेआम एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन, उसकी चोरी पकड़ गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आज तक आपने चोरी की कई घटनाएं देखी होगी। लेकिन, इस महिला का अंदाज देखकर दंग रह जाएंगे। वायरल वीडियो (Viral Video) में देख सकते हैं एक दुकान में कुछ लोग सामान खरीद रहे हैं। एक महिला अचानक तेजी में आती है और बीच में घुसकर सामान मांगती है। इस दौरान वो एक अन्य महिला से टकराती भी है। वो इस तरह से कई बार करती है। दूसरी महिला उसकी ओर देखती भी है। साथ ही साइड भी हटती है, लेकिन वो सच्चाई नहीं समझ पाती है। लेकिन, चोरी करने आई महिला आसानी से वारदात को अंजाम दे देती है। देखें वीडियो...  

शातिर निकली महिला

वीडियो देखकर आपको पूरा मामला समझ में आ ही गया होगा। लेकिन, महिला ये नहीं समझ पाई कि उसकी करतूत कैमरे में कैद हो गई है और पर्स चुराकर वो आराम से निकल गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'giedde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, मौज लेते हुए यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!