Elephant Attack Video: कई लोगों को जंगल में घूमने का काफी शौक होता है। जानवरों को देखना, उनके साथ समय बिताना कई लोगों को अच्छा लगता है। हालांकि, कई बार गुस्से में जानवर टूरिस्टों पर हमला भी कर देते हैं। जबकि, कई बार टूरिस्ट भी बेवजह जानवरों को परेशान करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'गजराज' को गुस्सा आ गया। इसके बाद विशालकाय हाथी ने जो तांडव मचाया उसे देखकर लोगों की चीख निकल गई।
आमतौर पर हाथी का स्वभाव शांत होता है। कई बार लोग 'गजराज' को परेशान भी करते हैं इसके बावजूद हाथी रिएक्ट नहीं करता है। लेकिन, जब 'गजराज' को गुस्सा आता है तो हाहाकार मचा देता है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कुछ लोग गाड़ी में बैठकर जंगल घूमने आए हैं। अचानक सामने से गुस्से में हाथी आता है और टूरिस्टों पर ताबड़तोड़ हमले करने लगता है। हाथी का तांडव देखकर लोगों में भगदड़ मच जाती है और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। किसी तरह लोग अपनी जान बचा सके, लेकिन यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। देखें वीडियो...
'गजराज' का तांडव
'गजराज' का गुस्सा का देखकर आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wildlife_welfare' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, 56 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा था। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि हाथी से पंगा नहीं लेना चाहिए।

