डर के आगे जीत है...शेर के सामने खड़े होकर सेल्फी ले रहा था शख्स, देखें शॉकिंग वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 05:29 PM IST

Lion Viral Video: आमतौर पर शेर का नाम सुनते ही लोग भाग खड़े होते हैं, लेकिन इस शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है।

डर के आगे जीत है...शेर के सामने खड़े होकर सेल्फी ले रहा था शख्स, देखें शॉकिंग वीडियो
Photo Credit: Instagram

Lion Viral Video: लोगों में फेमस होने का जुनून इस तरह सवार है कि कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कई बार तो लोग जान भी जोखिम में डाल देते हैं। सोशल मीडिया (Social media) पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Video) देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद भी लोगों का कुछ इसी तरह का रिएक्शन है। क्योंकि, एक शख्स शेर के सामने खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। जिस पर लोग लोगों ने जमकर मजे लिए हैं और अब यह वीडियो वायरल हो गया है। 

शेर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में भला सोचिए उसके सामने जाने की हिमाकत आखिर कौन कर सकता है? लेकिन,  इस शख्स को देखने के बाद तो यही लगता है कि दोनों के बीच गजब की दिलेरी है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स मजे लेते हुए जंगल में घूम रहा है। अचानक उसके आस-पास कई शेर दिखाई देते हैं। वहीं, एक शेर शख्स के पीछे पेड़ पर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि डरने और भागने के बदले शख्स हंसते हुए शेर के सामने खड़े होकर सेल्फी लेने लगता है। इस दौरान शख्स जिस तरह से हंस रहा है उसे देखकर तो यही कह सकते हैं डर के आगे जीत है...

इसे कहते हैं हिम्मत...

वीडियो देखकर आप भी यही सोच रहे हैं शख्स का सीना तो '56 इंच' का है भाई। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि किस्मत अच्छी है नहीं तो शेर कच्चा चबा जाता है। बहरहाल, मामला जो भी हो सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'humaidalbuqaish' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!