Viral Video: सिर पर गठरी रखकर मजे से साइकिल चला रहा था शख्स, अंदाज पर फिदा हो गए आनंद महिन्द्रा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 04:25 PM IST

Today Viral Video: आनंद महिन्द्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स हाथ से सिर पर गठरी पकड़े हुए है और मजे से साइकिल चला रहा है। शख्स का यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

Viral Video: सिर पर गठरी रखकर मजे से साइकिल चला रहा था शख्स, अंदाज पर फिदा हो गए आनंद महिन्द्रा

Today Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस परखने भर की देरी है। कई लोगों का टैलेंट सामने आ पाता है, जबकि कई गुमनाम ही रह जाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया (Social Media) के जमाने में कई टैलेंट को निखरने का मौका मिला है और इसके जिरए लोगों की किस्मत भी बदली है। छिपे टैलेंट को निखारने में जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) आज कल काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों की उन्होंने मदद भी की है। इसी कड़ी में उन्होंने एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स सिर पर गठरी रखकर मजे से साइकिल चला रहा है। शख्स के अंदाज पर आनंद महिन्द्रा भी फिदा हो गए और यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

ये तो हम सब जानते हैं कि आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो रोजाना मोटिवेट करने वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह एक मानव सेगवे है। जिसकी बॉडी में जाइरोस्कोप लगा है। क्या संतुलन है। लेकिन, एक बात से काफी दुखी हो रही है कि हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो जिमनास्ट या खिलाड़ी बन सकते हैं। लेकिन, ये या तो नजरों में नहीं आते या फिर उन्हें सही प्रशिक्षण नहीं मिल पाता है। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

लोगों का दिल जीत रहा है ये वीडियो

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स सिर पर गठरी को हाथ से थामे हुए है। वहीं, तेज रफ्तार में मजे से साइकिल चला रहा है। शख्स का बैलेंस देखकर लोग हैरान भी हैं और उसकी तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को प्रफुल्ल एमबीए चाय वाला नामक अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 83 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, वीडियो पर मजेदार रिएक्शन का सिलसिला लगातार जारी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!