Viral Video: गुस्सैल सांड को चैलेंज दे रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख हक्के-बक्के रह जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 11:39 AM IST

Bull Attack Viral Video: एक शख्स बार-बार सांड को परेशान कर रहा था। सांड को गुस्सा आ गया और उसके बाद जो उसने किया उसे देखकर लोग दंग रह गए।

Viral Video: गुस्सैल सांड को चैलेंज दे रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख हक्के-बक्के रह जाएंगे
Photo Credit: Twitter

Bull Attack Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती है कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कई बार मामला हैरान करने वाला होता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स सांड को चैलेंज कर रहा था। कुछ ही सेकेंड बाद सांड ने शख्स की ऐसी हालत कर दी, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। 

बहुत पुरानी कहावत है बेवजह किसी को परेशान नहीं करें और चीजों को हल्के में ना लें। क्योंकि, कई बार परिणाम ऐसा होता है जिससे बड़ी सीख मिल जाती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक सांड के सिर पर आग लगा दी गई। वहीं, सांड के सामने एक शख्स खड़ा है। शख्स सांड को बार-बार अपनी तरफ बुला रहा है। पहले तो सांड शांत खड़ा रहा, लेकिन कुछ समय बाद सांड को गुस्सा आ गया और शख्स को दौड़ाने लगा। शख्स सीढ़ियों की ओर भागने लगा। लेकिन, सांड ने उस पर हमला कर दिया और जोर से हवा में उछालते हुए जमीन पर पटक दिया। देखें वीडियो...  

सांड ने सिखाया सबक

सांड ने जिस तरह से शख्स पर हमला किया उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। 14 सेकेंड के इस वीडियो देखकर लोग हैरान गए और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@TheFigen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब पांच लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। जबकि, 18 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर मजे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!