VIDEO: लापरवाही की हद, गाड़ी पर इस तरह 7 लोगों ने एक साथ की सवारी, जुगाड़ देखकर हैरान रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 12:29 PM IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि, इस वीडियो में एक बाइक पर सात लोग सवार थे।

VIDEO: लापरवाही की हद, गाड़ी पर इस तरह 7 लोगों ने एक साथ की सवारी, जुगाड़ देखकर हैरान रह गए लोग
Photo Credit: Twitter

Shocking Video: अपने फायदे के लिए आज कल लोग ऐसा-ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। कई बार तो कुछ लोग अपने साथ-साथ दूसरों को भी मुसीबत में डाल देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियोज (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स सात लोगों के साथ बाइक पर बैठे हुए नजर आया। इनमें महिला से लेकर बच्चे तक शामिल थे। जिसने भी इस वीडियो (Trending Video) को देखा वो दंग रह गया और अब इस घटना की नींदा भी हो रही है। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स पूरे परिवार के साथ एक ही बाइक पर बैठे हुए नजर आ रहा है। शख्स दो बच्चों को आगे बैठाता है। इसके बाद तीन अन्य बच्चों और दो महिलाओं को पीछे बिठाता है। जिस तरह से सभी को एडजस्ट करके बिठाया जा रहा है, वो काफी खतरनाक है। कोई किसी पर पैर रखे हुए है। क्योंकि, आप सोच सकते हैं एक छोटी सी बाइक पर सात लोग किस तरह एडजस्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं सभी को बाइक पर बिठाने के बाद शख्स राइड पर निकल पड़ता है। वहीं, सड़क पर भारी वाहन भी तेज रफ्तार में चल रही है। अब जरा सोचिए, अगर थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ता है तो क्या परिणाम हो सकता है? देखें वीडियो... 

ऐसा कौन करता है भाई...

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इस वीडियो को ट्विटर पर IAS सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 34 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 77 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, 15 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। कुछ लोगों को तो वीडियो पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये काफी जानलेवा हो सकता है। तो इस चौंकाने वाले नजारे पर आपकी क्या राय हैं कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!