OMG: युवक ने देखते ही देखते सड़क पर बहा दी नदी, आंखें खोलकर बस हैरानी से देखते रह जाएंगे Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 07:58 AM IST

Ajab Gajab Video: यह वीडियो ऐसा है, जिसे आप आंखें खोलकर बस हैरानी से देखते रह जाएंगे। कलाकार ने इस वीडियो में अपनी कलाकारी का ऐसा प्रदर्शन किया है, जो आपको भ्रमित कर देगा।

OMG: युवक ने देखते ही देखते सड़क पर बहा दी नदी, आंखें खोलकर बस हैरानी से देखते रह जाएंगे Video
Photo Credit: Twitter

Ajab Gajab Video: कहते हैं कि कलाकारों के हाथों में जादू होता है। आपने कई कलाकारों को देखा होगा, जो अपने हाथों में ब्रश लेकर कला का जादू बिखेर देते हैं। इन दिनों एक कलाकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे आप आंखें खोलकर बस हैरानी से देखते रह जाएंगे। कलाकार ने इस वीडियो में अपनी कलाकारी का ऐसा प्रदर्शन किया है, जो आपको भ्रमित कर देगा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आर्टिस्ट बिना कुदाल, फावड़े का इस्तेमाल किए सड़क पर नदी बहा देता है। इस नजारे को आप बस आंखें खोलकर देखते रह जाएंगे। दरअसल, शख्स ने अपने आर्ट वर्क का इस्तेमाल करके पल भर में सड़क पर नदी बहा दी। जब शख्स अपने आर्ट वर्क पर संभलकर चलता नजर आया तो ऐसा लगा कि वह असल में नदी के किनारे चल रहा है। देखें वीडियो- 

गजब का वीडियो

दरअसल, यह थ्रीडी पेंटिंग है। शख्स ने खाली सड़क पर अपने आर्ट वर्क का इस्तेमाल कर ब्रश और रंगों से नदी बना दी। इस आर्ट को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। आप देख सकते हैं कि शख्स नदी पर संभलकर चलता नजर आ रहा है। वह ऐसे चल रहा है, जैसे एक गलती हुई की वो नदी में ही गिर जाएगा। लोग सोशल मीडिया पर इस शख्स की कला के  मुरीद हो गए हैं। उसने जिस तरह से सड़क पर रंगों से कमाल किया, वो वाकई में काबिलेतारीफ है। ज्यादातर लोग इसे अद्भुत और आश्चर्यजनक बता रहे हैं। वीडियो को @Artsandcultr नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!