ऑस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ सफेद कंगारू, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, जानें पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 02:25 PM IST

White kangaroo Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक सफेद कंगारू की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में देखा गया। लोग दुर्लभ सफेद कंगारू को देखकर हैरान हैं।

ऑस्ट्रेलिया में दिखा दुर्लभ सफेद कंगारू, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, जानें पूरा मामला
Photo Credit: Twitter

White Kangaroo Photo Viral: सोशल मीडिया (Social media) पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चाएं होती रहती है। कभी किसी की तस्वीर वायरल होती है, तो कभी कोई वीडियो लोगों के बीच छाए रहता है। इसी कड़ी में अब एक सफेद कंगारू की तस्वीर वायरल (Viral Photo) हो रही है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, आमतौर पर इस तरह के कंगारू विरलय ही देखने को मिलते हैं। आलम ये है कि लोग इस कंगारू की तारीफ कर रहे हैं और खूबसूरती के दीवाने हो रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, इस सफेद कंगारू को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के बाहरी इलाके में एक स्थानीय ने देखा गया। बताया जा रहा है कि अल्बिनो कंगारू करीब छह महीने पहले गायब हो गया था। इस कंगारू को नोगो स्टेशन के रहने वाली सारा किन्नोन ने देखा।  उन्होंने बताया कि मैं अपने पति के साथ कुछ काम को लेकर बाहर थी। तभी मेरी नजर एक सफेद कंगारू पर पड़ी। जिसे देखकर मैं दंग रह गई। सारा ने बताया कि हमें यकीन नहीं हो रहा था कि हम सफेद कंगारू को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उसके बगल में सफेद कागज को रखते तो पता चलता है कि वो वास्तव में कितना सफेद है। 

सफेद कंगारू देखकर लोग दंग

सारा ने बताया कि जब तक कंगारू वहां से भाग पाता हमने उसकी कुछ तस्वीरें क्लिक कर ली। जब उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं लोग अपने-अपने अंदाज में उस कंगारू पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि मैंने कभी भी सफेद कंगारू नहीं देखा। तो किसी कहा है कि यह बहुत ही सुंदर है। तो आपको सफेद कंगारू कैसा लगा जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!