'पुष्पा...पुष्पा राज...अपुन लिखेगा नहीं', परीक्षा में छात्र ने उत्तर पुस्तिका पर मजेदार अंदाज में लिखा डायलॉग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 06:11 PM IST

Funny Photo: एक छात्र पर पुष्पा मूवी का ऐसा खुमार चढ़ा कि उसने उत्तर पुस्तिका पर लिखा, ' पुष्पा...अपुन लिखेगा नहीं'। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाम मचा रही है।

'पुष्पा...पुष्पा राज...अपुन लिखेगा नहीं', परीक्षा में छात्र ने उत्तर पुस्तिका पर मजेदार अंदाज में लिखा डायलॉग
Photo Credit: Twitter

Pushpa Movie Dialogue Photo Viral: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का खुमार अब तक लोगों के ऊपर से उतरा नहीं है। फिल्म के गाने और डायलॉग पर अब तक लाखों वीडियो और रिल्स बन चुके हैं। कई लोग डायलॉग बोलकर सोशल मीडिया पर फेमस हो गए। आलम ये है कि आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक इसके दीवाने हैं। फिल्म का सबसे फेमस डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं' का क्रेज अब तक जारी है। इस डायलॉग को लेकर अब जो मामला सामने आया है, उसने सबको चौंका दिया।  10वीं बोर्ड की परीक्षा के उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने 'मैं झुकेगा नहीं' का डायलाग की तर्ज पर लिखा, 'पुष्पा राज अपुन लिखेगा नहीं'। अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वायरल तस्वीर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की है। परीक्षा संपन्न हुए काफी समय बीत चुका है और अब मूल्यांकन का काम चल रहा है। उत्तर पुस्तिका में छात्र ने 'पुष्पा, पुष्पा राज' बड़े अक्षरों में लिखा। इसके बाद उसने सफेद पन्ने पर लिखा, 'पुष्पा, पुष्पा राज...अपुन लिखेगा नहीं'। इसके आगे गाली का भी इस्तेमाल किया गया है। छात्र के इस अंदाज को देखकर टीचर भी हैरान रह गए। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। देखें पोस्ट...

'पुष्पा का खुमार'

इस पोस्ट को देखने के बाद आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि बच्चे के ऊपर किस तरह से पुष्पा मूवी का खुमार चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस तस्वीर को लोग शेयर करते हुए मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि क्या स्वैग है? वहीं, कुछ का कहना है कि ये तो अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!