सपनों की उड़ान! सेना में भर्ती होने के लिए 50 घंटे में 350 KM दौड़ गया ये शख्स, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 03:22 PM IST

Rajasthan Viral Boy: कुछ लोगों में किसी चीज को पाने के लिए ऐसा जुनून सवार होता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। राजस्थान के रहने वाले एक शख्स ने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

सपनों की उड़ान! सेना में भर्ती होने के लिए 50 घंटे में 350 KM दौड़ गया ये शख्स, वीडियो वायरल
Photo Credit: Twitter

Rajasthan Viral Boy: कहते हैं जब जज्बा हाई, तो चीजों की कमी भी किसी काम के आड़े नहीं आती। इतना ही नहीं जुनून के आगे बड़ी-बड़ी चीजें भी बौनी लगने लगती है। इस कथन को चरितार्थ कर रहे हैं राजस्थान के रहने वाले एक शख्स, जिन्हें भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होना है। इसके लिए वो 50 घंटे में 350 किलोमीटर दौड़ गए। आलम ये है कि शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

पिछले दिनों उत्तराखंड के रहने वाले प्रदीप मेहरा का एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हुआ था, जो नोएडा की सड़कों पर रात के 12 बजे दौड़ रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो उनका कहना था कि उन्हें भारतीय सेना में भर्ती होना है। इसके लिए इस तरह का प्रैक्टिस वो रोज करते हैं। वहीं, अब राजस्थान के रहने वाले सुरेश भिंचर सुर्खियों में हैं। उन्हें भी सेना में भर्ती होना है और उनके ऊपर ऐसा जुनून सवार है कि वो 50 घंटे में 350 किलोमीटर दौड़ गए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह हाथ में तिरंगा लिए वो सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सुरेश सीकर से दौड़ते हुए दिल्ली पहुंच गए। देखें वीडियो...

वाह क्या जुनून है?

सुरेश का कहना है कि उनकी उम्र 24 साल है। मूलरूप से वो राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में शामिल होने के लिए मेरे अंदर जुनून है। 2 सालों से भर्ती नहीं हो रही है। नागौर, सीकर, झुनझुनु के युवाओं की उम्र निकल रही हैं। मैं दौड़कर दिल्ली में युवाओं का जोश बढ़ाने के लिए आया हूं। सुरेश के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उसके जुनून की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनका हौसला भी बढ़ा रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!