Viral Video: सड़क पर खड़ी नई बाइक में हुआ जोरदार धमाका, फिर जो हुआ उसे देख दहल जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 02:25 PM IST

Bike Blast Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक बाइक में जोरदार धमाका हुआ। इस नजारे को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं।

Viral Video: सड़क पर खड़ी नई बाइक में हुआ जोरदार धमाका, फिर जो हुआ उसे देख दहल जाएंगे आप

Bike Blast Video: सोशल मीडिया (social Media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें सैकड़ों वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं। कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर रोंगटे खड़े होते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, सड़क पर खड़ी एक नई बाइक में इस तरह धमाका हुआ कि वहां मौजूद लोग हिल गए। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश के अनंतपुर का है। रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में एक नई बाइक खड़ी थी और आस-पास काफी लोग भी मौजूद थे, जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं। अचानक बाइक में जोरादार धमाका हुआ, एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे कोई बम फटा हो। कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कहा जा रहा है कि बाइक चालक नॉनस्टॉप 400 किलोमीटर बाइक चलाकर आया था, जिसके कारण बाइक गर्म हो गई और इतना बड़ा धमाका हुआ। देखें वीडियो...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!