OMG: जमीन के अंदर छिपा था करोड़ों का खजाना, खुदाई के दौरान नजारा देख उड़ गए लोगों के होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 06:18 PM IST

Ajab Gajab News: ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिफ्तार किया है, जो जमीन के अंदर करोड़ों रुपए का ड्रग्स छिपा कर रखा था। सच्चाई जानने के बाद लोग दंग रह गए।

OMG: जमीन के अंदर छिपा था करोड़ों का खजाना, खुदाई के दौरान नजारा देख उड़ गए लोगों के होश

Ajab Gajab News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। कई बार लोगों को सच्चाई पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है, जहां जमीन के अंदर करोड़ों रुपए का खजाना छिपा था। लेकिन, जब सच से पर्दा उठा तो लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि, जमीन के अंदर एक शख्स ने 70 करोड़ रुपए का ड्रग छिपा रखा था। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक, 25 साल के क्रिश्चियन ताचेव को पुलिस ने हाल ही में गिफ्तार किया है। पुलिस ने क्रिश्चियन पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि क्रिश्चियन खुद को पर्सनल ट्रेनर बताता था। लेकिन, ड्रग्स ऑपरेशन के लिए वो कुरियर का काम करता था। क्रिश्चियन पुलिस की नजरों से बचकर पैसों से भरे बैग और ड्रग्स को एक जगह से दूसरी जगह भेजता था। लेकिन, कुछ समय से पुलिस की नजर उस पर थी। पुलिस ने उस लोकेशन को ट्रेस कर लिया, जहां क्रिश्चियन ने काफी मात्रा में डग्स छिपा रखे थे। खुदाई करके जब ड्रग्स को बाहर निकाला गया तो सब दंग रह गए। क्योंकि, बाजार में उसकी कीमत 56 से 70 करोड़ के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी नारकोटिक्स को दी और इसके बाद क्रिश्चियन को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। 

सच्चाई जान हैरान रह गए लोग

गिरफ्तार करने के बाद क्रिश्चियन को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने उसे दोषी करार दिया और क्रिश्चियन को 11 साल के जेल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने कहा तुम्हारा अपराध गंभीर है। लिहाजा, तुम्हें किसी तरह की कोई रियायत नहीं दी जाएगी। लेकिन, इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया और यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!