नौकर पर आया मालकिन का दिल, प्यार के लिए तोड़ दी सारी दीवारें, मजेदार है पाकिस्तानी महिला की लव-स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 04:29 PM IST

Weird Love Story: पाकिस्तान में एक महिला ने नौकर से निकाह किया है। इस लव-स्टोरी की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। वहीं, कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं।

नौकर पर आया मालकिन का दिल, प्यार के लिए तोड़ दी सारी दीवारें, मजेदार है पाकिस्तानी महिला की लव-स्टोरी
Photo Credit: YouTube

Love Story: प्यार किया नहीं जाता है, हो जाता है और ये जब किसी को होता है तो सारी दीवारें, बंधन तक टूट जाती हैं। पाकिस्तान की एक महिला ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। क्योंकि, महिला को अपने नौकर से ही प्यार हो गया। इतना ही नहीं महिला ने नौकर को प्रपोज भी किया और अब दोनों शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। ये सब सुनकर आपको जरूर फिल्मी लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं इस लव-स्टोरी के बारे में...

महिला का नाम नाजिया है और शख्स का नाम सूफियान है। नाजिया को बड़ी शख्सियत नहीं है। लेकिन, कुछ समय पहले ही उन्होंने सूफियान को घर के काम के लिए रखा था। रिपोर्ट के अनुसार, नाजिया का अकेली थीं। लेकिन, उन्हें ऐसे शख्स की तलाश थी जो भरोसेमंद भी हो और घर के काम में दक्ष भी हो। इसी दौरान उनके किसी ने उन्हें सूफियान के बारे में बताया। नाजिया को सूफियान पर भरोसा हो गया और उसे काम पर भी रख लिया। इसके बदले नाजिया उसे 18 हजार रुपए महीने देने लगी। नाजिया बताती है जब सूफियान के साथ वो रहने लगी तो उन्हें उन पर ज्यादा भरोसा हो गया।   

 प्यार के लिए तोड़ दी सारी दीवारें...

नाजिया ने बताया सूफियान के बारे में जितना सुना था, उससे वो ज्यादा बेहतर निकला। सूफियान का व्यवहार नाजिया को अपनी तरफ आकर्षित करने लगा। नाजिया को उससे ज्यादा लगाव होने लगा और नाजिया को सूफियान से कब प्यार हो गया इसका पता भी नहीं चला। एक दिन नाजिया ने सूफियान से प्यार का इजहार कर दिया। प्रपोजल सुनकर सूफियान हक्के-बक्के रह गया। लेकिन, उसने भी प्यार का इजहार किया और दोनों ने शादी कर ली। नाजिया प्यार से सूफियान को सलमान खान बुलाती हैं, जबकि सूफियान उन्हें कटरीना कैफ बुलाते हैं। लेकिन, नाजिया के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन, नाजिया ने सबको नजरअंदाज कर दिया। अब दोनों आगे बढ़ चुके हैं और अपनी जिंदगी से काफी खुश हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!