स्कूल को महिला टीचर ने बना दिया मसाज पार्लर! शिक्षा के बदले बच्चों से करवा रही थी मालिश, VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 02:07 PM IST

Shocking Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित सरकारी स्कूल में एक महिला टीचर बच्चों से करवाते हुए नजर आई। जिसका वीडियो वायरल हो गया। अब इस मामले में टीचर को निलंबित कर दिया गया है।

Woman Teacher Massage Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है और आंखों पर यकीन हीं होते रहता है। एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई से सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, यहां एक महिला टीचर ने स्कूल को 'मसाज पार्लर' बना रखा था और पढ़ाई के बदले बच्चों से मसाज करवा रही थी। इतना ही नहीं अगर कोई बच्चा मसाज करने से इनकार करता तो उसे वो धमकाती भी थी। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो किसी सरकारी स्कूल है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया। वहीं, सच्चाई सामने आने के बाद महिला टीचर को निलंबित कर दिया गया है। तो आप भी इस वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला? 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!