गजब: दुल्हन ने शादी में 24 कैरेट सोने की ड्रेस पहनी, गोल्ड गाउन से नहीं हट रही थी लोगों की नजरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 08:08 PM IST

Ajab Gajab News: हर दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि वो सबसे अलग दिखे, इसके लिए एक लड़की ने सोने की ड्रेस पहनी। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर वायरल हो रही है।

गजब: दुल्हन ने शादी में 24 कैरेट सोने की ड्रेस पहनी, गोल्ड गाउन से नहीं हट रही थी लोगों की नजरें

Ajab Gajab News: बहुत पुरानी कहावत है शौक बड़ी चीज है। इस शौक को पूरा करने के लिए लोग जीतोड़ मेहनत तक करते हैं। कुछ लोगों के शौक पूरे भी होते हैं, जबकि कईयों के अधूरे रह जाते हैं। लेकिन, एक दुल्हन के शौक के बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दुल्हन अपनी शादी में अलग तरह की ड्रेस पहनना चाहती थी। इसलिए, उसने शादी के लिए 24 कैरेट सोने की ड्रेस बनवा डाली। जब लड़की ड्रेस पहनकर निकली तो लोगों की नजरें गोल्ड गाउन नहीं हट रही थी। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

तस्वीर में दिख रही लड़की का नाम कायला है। हाल ही में कायला की शादी हुई है, जिसमें उसने 24 कैरेट गोल्ड का गाउन पहना। दिखने में वो काफी सुंदर लग रही थी। वैसे तो हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी सबसे खास और अलग हो। खासकर, लड़की ड्रेस के बारे में सबसे ज्यादा सोचती है। इसके लिए वो काफी पैसे भी खर्च करती है। कायला की भी ख्वाहिश थी कि अपनी शादी में वो काफी अच्छी और समझ में आने वाली ड्रेस पहने। इसके लिए उसकी सास ने उसे काफी प्रेरित भी किया। दूल्हे की मां लिंडा ने अपनी बहू को ब्लिंग-आउट गाउन में चलने के लिए तैयार किया।   

दुल्हन ने पहनी सोने की ड्रेस

बताया जा रहा है कि इस ड्रेस को डिजाइनर सौंद्रा सेली ने तैयार किया है। हालांकि, इससे पहले सौंद्रा ने भी इस तरह के ड्रेस तैयार नहीं किए थे। लेकिन, जब उन्होंने गोल्ड का गाउन बनाने का ऑर्डर मिला तो उन्होंने इसे चैलेंज के तौर पर लिया और तैयार भी कर दिया। सौंद्रा ने बताया कि इस ड्रेस को तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत की और दिमाग भी लगाया। वहीं, जब दुल्हन ड्रेस पहनकर निकली तो सब देखते रह गए। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीर काफी वायरल हुई। तो आपको ये ड्रेस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!