शख्स मार रहा था खर्राटे, सीने पर टहल रहे थे 2 अजगर, वीडियो में देखें चौंकाने वाला नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 03:33 PM IST

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स विशालकाय अजगर के साथ मजे लेते हुए सो रहा था। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

शख्स मार रहा था खर्राटे, सीने पर टहल रहे थे 2 अजगर, वीडियो में देखें चौंकाने वाला नजारा
Photo Credit: Instagram

Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग काफी अजीबोगरीब वीडियो शेयर करते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर किसी के भी पसीने छूट जाए। वहीं, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले भी होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाए। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स मस्त होकर सो रहा था। वहीं, उसके ऊपर दो विशालकाय अजगर घूम रहे थे। 

जिस सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं और देखने के बाद दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं, उस सांप के साथ अगर कोई सोता हुआ नजर आए तो क्या कहेंगे? इसके बारे में शायद ही कोई कल्पना कर सके। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा जो किसी सपना से कम नहीं है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स आराम से खर्राटे मार रहा है और उसके ऊपर दो अजगर मजे से घूम रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि शख्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे उनके बीच गहरी दोस्ती हो। देखें वीडियो...

दिल थामकर देखें वीडियो...

वीडियो देखकर आप भी जरूर सन्न रह गए होंगे। क्योंकि, ऐसा करने के लिए बड़ा जिगरा चाहिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'snakebytestv' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 27 हजार लोगों ने इसे पसंद  किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोग जहां इसे खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि जानलेवा हो सकता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!