जूनियर भालू का अचानक बदला मिजाज, जंगल में जमकर लगाने लगा ठुमके, 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 02:03 PM IST

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर भालू के बच्चे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

जूनियर भालू का अचानक बदला मिजाज, जंगल में जमकर लगाने लगा ठुमके, 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
Photo Credit: Twitter

Baby Bear Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी शानदार-शानदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने को मन करता है। हालांकि, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले बी होते हैं। इसी कड़ी में भालू के एक बच्चे का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में बालू के बच्चे ने ऐसा डांस किया, जिससे पूरा माहौल ही बदल गया। 

बच्चा इंसान का हो या फिर जानवर का कई बार अपने अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कई बार बच्चे इस तरह की हरकत करते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, जंगलों के बीच भालू का बच्चा मजे से घूम रहा है। अचानक उसके ऊपर ऐसी मस्ती चढ़ती है कि वो ठुमके लगाने लगता है। भालू का बच्चा जिस धांसू अंदाज में डांस करता है उसे लोग देखते ही रह जाते हैं। क्योंकि, भालू के बच्चे का क्यूटनेस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

भालू के बच्चे ने लूटा महफिल

वीडियो देखकर यकीनन आपका भी मन गदगद हो गया होगा और बार-बार इस वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस क्यूट वीडियो को '@Yoda4ever' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, एक लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, 19 हजार लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, डांस का मजा लेते हुए लोग भालू के बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!