VIDEO: 'मौत के मुंह' में पहुंच चुके इस कुत्ते के लिए मसीहा बना ये शख्स, इस तरह दी नई जिंदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 03:59 PM IST

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को जीतने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स CPR के जरिए कुत्ते को नई जिंदगी दे रहा है।

VIDEO: 'मौत के मुंह' में पहुंच चुके इस कुत्ते के लिए मसीहा बना ये शख्स, इस तरह दी नई जिंदगी
Photo Credit: Twitter

Dog Viral Video: इंसान और कुत्तों के बीच गजब की दोस्ती होती है। कुत्ता कितना वफदारा होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। अपने मालिक के लिए वो जान दे भी देता है और ले भी लेता है। लेकिन, सड़क पर रहने वाले कुत्तों की जिंदगी अलग ही होती है। कई बार लोग उस पर अत्याचार करते नजर आते हैं, तो कुछ कुत्ते गाड़ियों के नीचे आ जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग स्ट्रीट डॉग भी मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर घूमने वाले कुत्ते के लिए मसीहा बन गया और उसे नई जिंदगी दी। 

सड़क पर रहने वाले कुत्तों को अच्छी जिंदगी नसीब नहीं होती है। लेकिन, एक शख्स ने 'मौत के मुंह' में पहुंच चुके कुत्ते को नई जिंदगी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कुत्ता सड़क पर बेजान पड़ा है। देखकर ऐसा लगता है जैसे उसकी मौत हो चुकी है, क्योंकि बॉडी में कोई हलचल नहीं हो रही थी। एक शख्स सड़क से गुजर रहा था। तभी उसकी नजर उस कुत्ते पर पड़ी। शख्स ने उस कुत्ते की जांच की और छाती पर प्रेशर दिया। इसके बाद उल्टा लिटा कर शख्स कुत्ते की छाती पर प्रेशर देता रहा। कुछ समय बाद 'चमत्कार' हुआ और बेजान कुत्ता दोबार जी उठा। देखें वीडियो...

शख्स ने कुत्ते को दी नई जिंदगी

दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक 57 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, 45 सौ लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नेक दिल इस इंसान की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!