Video: शादी से पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया गजब का एग्रीमेंट, लिस्ट देख हिल जाएगा आपका दिमाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 06:26 PM IST

Bride Groom Viral Video: शादी से पहले दुल्हन ने दूल्हे के सामने कई शर्तें रख दी। दुल्हन ने कहा कि एग्रीमेंट पर साइन करने के बाद ही शादी होगी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

Video: शादी से पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया गजब का एग्रीमेंट, लिस्ट देख हिल जाएगा आपका दिमाग
Photo Credit: Instagram

Bride Viral Video: शादियों के सीजन में सोशल मीडिया एक से एक मजेदार वीडियो को लेकर गुलजार रहता है। अगर आप सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में एक्टिव हैं, तो आपको रोजाना सैकड़ों वीडियो दिख जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो को देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी, तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक और वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक दुल्हन ने शादी से पहले दूल्हे के साथ गजब का एग्रीमेंट किया। कुछ एग्रीमेंट के बारे में जानकर आपको हंसी आएगी, तो कुछ के बारे में जानकर हैरानी भी होगी। 

हर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) अपनी शादी को सबसे खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई कपल तो अजीबोगरीब तरीका भी अपनाते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ का मजाक भी बन जाता है। लेकिन, इस दुल्हन ने काफी अलग तरीका अपनाया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन के हाथ में एक लिफाफा है, जिसके ऊपर कॉन्फिडेंशियल लिखा है। दुल्हन बोलती है कि उसने दूल्हे के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है। जिसपर सरकारी स्टाम्प लगे हैं। दुल्हन कहती है कि इस समझौते के बाद ही शादी होगी। इतना ही नहीं दुल्हन ने खुद सारी शर्तें पढ़कर भी लोगों को सुनाई। तो आप भी वीडियो में देखें दुल्हन की शर्तें...

शादी या समझौता...

शर्तें सुनकर हो सकता है एक पल के लिए आप भी दंग रह गए हों। लेकिन, पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'makeupbybhumikasaj'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तो दुल्हन का यह अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!