Shocking: आंखों पर पट्टी बांध कर स्टंट कर रहा था शख्स, नीचे था मगरमच्छों का झुंड, फिर जो हुआ...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 01:26 PM IST

Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आंखों पर पट्टी बांधकर मगरमच्छों के बीछ स्टंट कर रहा था।

Shocking: आंखों पर पट्टी बांध कर स्टंट कर रहा था शख्स, नीचे था मगरमच्छों का झुंड, फिर जो हुआ...
Photo Credit: Instagram

Stunt Viral Video: कई लोगों में स्ंटट को लेकर काफी क्रेज होता है। स्टंट के लिए कुछ लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर भी स्टंट के कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा ही खतरनाक स्टंट का वीडियो (Stunt Video) सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इस वीडियो में एक शख्स आंखों पर पट्टी बांधकर रस्सी पर स्ंटट कर रहा था, वहीं नीचे मगरमच्छों का झुंड था। जिस अंदाज में शख्स करतब दिखा रहा है, उसे देखकर लोगों का दिल दहल उठा।  

इस स्ंटट वीडियो को किसी तालाब में शूट किया गया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह तालाब के बीचोबीच रस्सी को बांधा गया है। इसके बाद शख्स अपनी आंखों में पट्टी बांधकर रस्सी पर चढ़ जाता है। तभी नीचे से मगरमच्छों को छोड़ दिया जाता है। शख्स को इस बात का अहसास हो जाता है कि नीचे मगरमच्छों का झुंड है। इसके बावजूद वो घबराता नहीं है और खतरनाक अंदाज में करतब करते रहता है। एक पल के लिए ऐसा लगाता है कि वो नीचे गिर जाएगा और मगरमच्छों का शिकार बन जाएगा। लेकिन, उसने बैलेंस के साथ स्ंटट किया। देखें शॉकिंग वीडियो... 

दिल दहलाने वाला मंजर

इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर सन्न रह गए होंगे। क्योंकि, वीडियो में जिंदगी और मौत को काफी नजदीक से देखा जा सकता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'earth.brains' नाम के पेज पर शेयर किया गया है। कुछ ही समय में वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 6 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। किसी का कहना है कि ये जानलेवा हो सकता था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!