अपनी बहन को बचाने के लिए कुत्तों से भिड़ गया ये बहादुर बच्चा, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 11:34 AM IST

Today Viral Video: एक बच्चे ने बड़ी बहादुरी के साथ कुत्तों से अपनी बहन को बचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलम ये है कि लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अपनी बहन को बचाने के लिए कुत्तों से भिड़ गया ये बहादुर बच्चा, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
Photo Credit: Twitter

Today Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेती है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर काफी हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्चा बड़ी बहादुरी के साथ अपनी बहन को कुत्तों से बचा रहा है। बड़ी बात तो ये है कि बच्चा बड़ी हिम्मत के साथ कुत्ते का सामना कर रहा होता है। 

कई बार कुत्तों को देखकर बड़े लोग भी डर जाते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में बच्चे की हिम्मत देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा अपनी बहन के साथ सुनसान सड़क पर जा रहा होता है। तभी दो कुत्ता सामने आ जा जाता है। कुत्ते को देखकर लड़की डर जाती है और भागने लगती है। तभी दो और कुत्ते वहां पहुंच जाते हैं। लेकिन, इन कुत्तों को देखकर लड़का बिल्कुल ही नहीं घबराता है बल्कि उसका सामना करता है। चारो तरफ से कुत्ते उस लड़के को घेर लेते हैं, इसके बावजूद वो डरता नहीं है और उल्टा कुत्तों को डराने की कोशिश करता है। आगे क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...  

बच्चे ने जीता लोगों का दिल

तो आपने देखा किस तरह एक बच्चा कुत्तों को डरा देता है और सभी उल्टे पांव वहां से भाग खड़े होते हैं। यह पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@TheFigen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 19 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग बच्चे की बहादुरी को सलाम करते हुए उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!