Viral Video: 'कबाड़' से बना दिया शानदार हेलीकॉप्टर, उड़ान देखकर दंग रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2021, 04:00 PM IST

'कबाड़' यानी पुरानी कार के बचे सामान से इस शानदार हेलीकॉप्टर को तैयार किया गया है। इस हेलीकॉप्टर को Volkswagen Beetle engine से बनाया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Viral Video: 'कबाड़' से बना दिया शानदार हेलीकॉप्टर, उड़ान देखकर दंग रह गए लोग
Photo Credit: Twitter

'जुगाड़' से आज कल ऐसी-ऐसी चीजें बन जाती है, जिन पर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ को तो देखकर बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह जाते हैं और उसे एक 'आविष्कार' ही मान लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं, जो धूम मचाते रहते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स ने जुगाड़ से शानदार हेलीकॉप्टर बना दिया। इस हेलीकॉप्टर को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 'कबाड़ यानी पुरानी कार के बचे सामान से इस शानदार हेलीकॉप्टर को तैयार किया गया है। इस हेलीकॉप्टर को Volkswagen Beetle engine से बनाया गया है। इस शख्स ने कार के बचे पार्ट से ही हेलीकॉप्टर बना दिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पहले हेलीकॉप्टर को सड़क पर लाता है। इसके बाद वो सड़क पर सीधे चलाता है, ठीक रनवे पर जैसे प्लेन उड़ाता है उसी तरह से वो उड़ान भरता है। हेलीकॉप्टर को उड़ता देख लोग हैरान रह गए, क्योंकि यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा भी हो सकता है। देखें वीडियो...

धांसू जुगाड़ है भाई...

कुछ समय तक हेलीकॉप्टर हवा में उड़ान भरता है। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। ट्विटर पर इस वीडियो को '@MendesOnca' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो धूम मचा रहा है। वीडियो को अब तक सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 43 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करा रहे हैं। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!