'भालू' बना दिहाड़ी मजदूर, 500 रुपए में बंदरों और जंगली सूअरों से कर रहा खेतों की रक्षा, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 03:43 PM IST

Jugaad Viral Video: किसानों ने जानवरों से फसल को बचाने के लिए गजब का जुगाड़ भिड़ाया है। 'भालू' बनकर इस तरह खेतों की रक्षा की जा रही है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

'भालू' बना दिहाड़ी मजदूर, 500 रुपए में बंदरों और जंगली सूअरों से कर रहा खेतों की रक्षा, वीडियो वायरल
Photo Credit: YouTube

Jugaad Viral Video: तेलंगाना से एक ऐसा वीडियो (Video) सामने आया है, जिसने ना केवल लोगों को हैरान कर दिया बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। क्योंकि, यहां एक 'भालू' खेतों की रक्षा कर रहा है। इतना ही नहीं इसके बदले उसे 500 रुपए दिहाड़ी भी दी जा रही है। ये बात सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे कि भालू कैसे खेतों की रक्षा कर सकता है। आपने मने इस तरह का सवाल उठना भी जायज है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरसअल, कई जगहों पर किसान खेती के दौरान जानवरों से काफी परेशान रहते हैं। क्योंकि, जानवर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद करते हैं। ऐसे में सिद्दीपेट के एक किसान ने गजब का जुगाड़ भिड़ाया। यहां जंगली सूअर और बंदर फसल को लगातार बर्बाद कर रहे हैं। लिहाजा, इन जानवरों से फसल को बचाने के लिए भालू की 'हायरिंग' हुई है। यहां के लोग भालू बनकर खुद खेतों में घूम रहे हैं। इस पर वन अधिकारियों को भी कोई आपत्ति नहीं है। परिणाम ये हुआ कि फसले तबाह होने से बच गई और यह आइडिया भी सफल हो गया। तो पहले वीडियो देखें...

फसल बचाने के लिए गजब का आइडिया

किसानों का कहना है कि कई खेत जंगल से सटे हैं। फसलों की कटाई के मौसम में बंदर और जंगली सूअर से किसान परेशान रहते हैं। ये जानवर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर देते हैं। लिहाजा, हमने सोचा अगर कोई खूंखार जानवर घूमता नजर आएगा तो ये नहीं आएंगे और फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगा। इसलिए, हमने ये आइडिया लगाया और कामयाब भी हो गए।  किसानों ने 10 हजार रुपए में भालू के कॉस्ट्यूम मंगाए। वर्कर भालू वाला कॉस्ट्यूम पहनकर सुबह और शाम खेतों में घूमता है। इतना ही नहीं इस काम के लिए वर्कर को 500 रुपए दिहाड़ी भी दी जाती है। तो आपको यह आइडिया कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!