Viral: खुजली मिटाने के लिए शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख '21 तोपों की देंगे सलामी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 05:28 PM IST

Jugaad Viral Video: एक शख्स ने खुजली मिटाने के लिए गजब का देसी जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और बार-बार इस वीडियो को देखने का मन करेगा।

Viral: खुजली मिटाने के लिए शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख '21 तोपों की देंगे सलामी'
Photo Credit: Instagram

Jugaad Viral Video: आज कल लोग काम को आसान बनाने के लिए जिस चीज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वो है 'जुगाड़'। जुगाड़ (Jugaad Video) के सहारे लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना डालते हैं जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया (Social media) पर आपको जुगाड़ के कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे, जिसे देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएगी। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी छूट जाएगी। क्योंकि, एक शख्स ने खुजली मिटाने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया जिसे देखने के बाद उसे '21 तोपों की सलामी' देने का मन करेगा। 

ये तो हम सब जानते हैं गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। खासकर, पसीने से लोगों की ऐसी हालत हो जाती है कि उससे निजात पाना मुश्किल हो जाता है। शरीर में खुजली होने लगती है और लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन, शख्स ने खुजली मिटाने के लिए काफी धांसू जुगाड़ भिड़ाया है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स आराम से लेटा हुआ है। वहीं, बगल में स्टैंड फैन चल रहा है। लेकिन, शख्स ने उस फैन में खुजली मिटाने के लिए शानदार जुगाड़ भिड़ाया है। जैसे-जैसे पंखा घूमता है शख्स की खुजली मिटती चली जाती है। देखें ये मजेदार वीडियो...

खुजली मिटाने का धांसू जुगाड़

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। क्योंकि, खुजली मिटना के ये जुगाड़ गजब का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rising.tech' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, 35 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, जुगाड़ के इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको जुगाड़ का ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!