OMG: अगर मां न होती तो बच्चे को डस लेता जहरीला नाग! देखिए कैसे बचाई अपने जिगर के टुकड़े की जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 02:11 PM IST

Mother Saved Her Child From Snake: यूं ही नहीं कहते ही मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं होता। अगर यकीन नहीं आता तो एक बार यह वीडियो देख लीजिए। मां ने एक जहरीले सांप से अपने बच्चे की जान बचाई।

OMG: अगर मां न होती तो बच्चे को डस लेता जहरीला नाग! देखिए कैसे बचाई अपने जिगर के टुकड़े की जान
Photo Credit: Twitter

Mother Saved Her Child From Snake: सांप इस दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। इस धरती पर पाए जाने वाले कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं, जिनके एक बार डसने से इंसान पानी भी नहीं मांगता है। उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। हालांकि सांप चाहे कितना भी जहरीला क्यों न हो! अगर सांप और बच्चे के बीच मां खड़ी हो जाए तो बच्चे का बाल भी बांका नहीं हो सकता है। यूं ही मां को धरती का भगवान नहीं कहा जाता है। अपने बच्चे पर विपदा आती है तो मां अपनी जान पर भी खेल जाती है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप 'मां' को सैल्यूट किए बिना नहीं रह पाएंगे। वीडियो में एक मां अपनी चतुरता और तेजी दिखाकर अपने बच्चे को एक जहरीले नाग द्वारा डसने से बचाती है। वीडियो देखकर आपको कई रातों तक नींद नहीं आएगी। आप देख सकते हैं कि नाग अपना फन फैलाकर बस बच्चे को डसने ही वाला था, तभी मां पूरी फुर्ती से बच्चे को मौत के मुंह में जाने से पहले ही बचा लेती है। देखें वीडियो- 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां और उसका बच्चा दोनों घर के बाहर निकल रहे होते हैं। वहीं, उनके घर के किनारे से एक सांप गुजर रहा होता है। शुरुआत में न तो मां को और न ही बच्चे को सांप नजर आता है। दोनों अपनी धुन में घर से बाहर आ जाते हैं। तभी बच्चा पीछे पलटता है और सांप अपने फन फैलाकर उस पर हमला कर देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप बस बच्चे को डसने ही वाला होता है, तभी मां अपने बच्चे का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच लेती है।

मां की फुर्ती ने बचाई बच्चे की जान

यह सारी हैरान करने वाली घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।वीडियो में देखकर साफ पता चलता है कि अगर मां नहीं होती तो जहरीला नाग उस बच्चे को अपना शिकार बना ही लेता। मां की फुर्ती ने उसके बच्चे की जान बचा ली। वीडियो जमकर व्यूज बटोर रहा है। वीडियो को ट्विटर पर @AnuSatheesh5 नाम के यूजर ने शेयर किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!