Rosa Bonheur 200th Birth Anniversary: एनिमेटेड डूडल के जरिए रोजा बॉनेर की जयंती को गूगल ने बनाया खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 10:16 AM IST

Rosa Bonheur (रोज़ा बॉनेर) 200th Birth Anniversary: हर खास मौके पर गूगल अलग अंदाज में डूडल बनाता है। इसी कड़ी में गूगल ने आज फ्रांसीसी चित्रकार रोजा बॉनेर को अपना डूडल समर्पित किया है।

Rosa Bonheur 200th Birth Anniversary: एनिमेटेड डूडल के जरिए रोजा बॉनेर की जयंती को गूगल ने बनाया खास

Rosa Bonheur (रोज़ा बॉनेर) 200th Birth Anniversary: गूगल ने 16 मार्च यानी आज के दिन शानदार एनिमेटेड डूडल के जरिए जानेमाने चित्रकार रोजा बॉनेर को याद किया है। दरअसल, फ्रांसीसी चित्रकार रोजा बॉनेर की आज 200वीं जयंती है। उनके जन्मदिन को गूगल ने भी अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया है। गौरतलब है कि रोजा के करियर ने कला में महिलाओं की भावी पीढ़ी को काफी प्रेरित किया है। 

रोजा बॉनेर का जन्म 16 मार्च, 1822 को फ्रांस के बोर्डो में हुआ था। उनके पिता ने उन्हें प्रारंभिक कलात्मक शिक्षा दी थी। उनके पिता एक साधारण लैंडस्केप पेंटर थे। लेकिन, कला के क्षेत्र में उनकी आकांझाएं उस समय की महिलाओं के लिए अपरंपरागत थीं। बताया जाता है कि स्केचेस को कैनवास पर उतारने से पहले बॉनेर काफी बारीकी से उसका अध्यन करती थीं। उनके जन्मदिन को गूगल ने भी काफी खास अंदाज में आज सेलिब्रेट किया है। गूगल ने आज के डूडल में ग्राफिक में कैनवास पर भेड़ के झुंड को चित्रित करते हुए रोजा बॉनेर की एक एनिमेटेड तस्वीर शेयर की है। 

1840 से उनकी ख्याति बढ़ी

गौरतलब है कि 1840 में बॉनेर की प्रतिष्ठा पशु चित्रकार और मूर्तिकार के रूप में बढ़ी थी। 1841 से लेकर 1853 तक उनके कई कार्यों को पेरिस सैलून में प्रदर्शित किया गया। 1853 में ही अपनी पेटिंग 'द हॉर्स फेयर' के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की। जिसमें पेरिस में आयोजित घोड़े के बाजार को दर्शाया गया था। उनके सबसे फेमस काम के रूप में यह पेंटिंग न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित है। इस पेटिंग के लिए 1865 में फ्रांसीसी महारानी यूजनी ने बॉनेर को देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक बोनहेर द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!