Video: बॉयफ्रेंड को देख गर्लफ्रेंड से नहीं हुआ कंट्रोल! ऊपर चढ़ने के लिए उछली और मुंह के बल गिरी धड़ाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 11:28 AM IST

Funny Video: आपने अक्सर देखा होगा कि अपने लवर को बहुत दिन बाद देखने के बाद लोग उन पर एक्सट्रा प्यार दिखाते हैं। उन्हें सामने देखकर वह उन्हें हग करने लग जाते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। 

Video: बॉयफ्रेंड को देख गर्लफ्रेंड से नहीं हुआ कंट्रोल! ऊपर चढ़ने के लिए उछली और मुंह के बल गिरी धड़ाम
Photo Credit: Instagram

Funny Video: आपने अक्सर सुना होगा कि कोई प्यार में गिर गया, लेकिन क्या आपने कभी किसी को प्यार में गिरते हुए देखा है? आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपके मुंह से निकल जाएगा कि यह तो सच में प्यार से गिर गए। इस वीडियो में एक प्रेमी-प्रेमिका प्यार में ऐसा गिरते हैं कि उन्हें जिंदगीभर यह बात याद रहेगी। आपने अक्सर देखा होगा कि अपने लवर को बहुत दिन बाद देखने के बाद लोग उन पर एक्सट्रा प्यार दिखाते हैं। उन्हें सामने देखकर वह उन्हें हग करने लग जाते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। 

लड़के के प्यार में धड़ाम से गिरी लड़की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जो देखने को मिलेगा, उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आप भी कह उठेंगे कि इतना क्या प्यार कि अपने पर कंट्रोल ही न हो। वीडियो देखकर आप पेट पकड़-पकड़कर हंसते जाएंंगे। हो सकता है आप हंसते-हंसते लोटपोट भी हो जाएं। वीडियो में सचमुच में आप दो लोगों को प्यार में जमीन पर गिरते हुए देखेंगे। वीडियो को कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को देखती है तो तेजी से उसकी तरफ भागकर जाती है। इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड को हग करने के लिए उसके ऊपर छलांग लगा देती है। यहीं पर खेल हो जाता है। जैसे ही वह अपने बॉयफ्रेंड को हग करने के लिए छलांग लगाती है, लड़के का पैर फिसल जाता है। दोनों के बीच तालमेल की कमी की वजह से लड़की मुंह के बल धड़ाम से गिरती है। लड़का भी जमीन में गिर जाता है। देखें वीडियो- 

प्यार में गिरना पड़ा भारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मुंह के बल इतनी बुरी तरह से गिरती है कि वह उठ नहीं पाती है। इसके बाद उसका बॉयफ्रेंड उसे उठाते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Harpreet नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हैं यूजर ने कैप्शन में लिखा- प्यार में 'गिरना'! 8 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो काफी मजेदार और फनी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!