Viral: होने वाले दूल्हे के साथ लड़की ने खेला ऐसा खेल, मैसेज देखकर भड़के पिता ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 04:53 PM IST

Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला वायरल हो रहा है, जिसकी सच्चाई जानने के बाद लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं और उस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

Viral: होने वाले दूल्हे के साथ लड़की ने खेला ऐसा खेल, मैसेज देखकर भड़के पिता ने कही ये बात

Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया भी काफी अजीब है यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक लड़की ने अपने होने वाले दूल्हे के साथ ऐसा खेला जिससे उसके पिता भड़क गए और दोनों का चैट वायरल हो गया है, जिसपर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।  

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में स्टार्टअप कंपनी की को-फाउंडर उदिता की शादी के लिए उसके पिता ने मैट्रिमोनियल साइट से एक बायोडाटा निकाला था। लेकिन, लड़की ने मैच हुए शख्स के साथ जो किया उसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया। लड़की ने शादी करने के बजाय उसे जॉब ऑफर कर दी। इसके लिए उसने लड़के से रिज्यूम भी मंगवाया और ऑनलाइन इंटरव्यू लिंक भी भेज दिया। ये बात जब उदिता को पता चली तो वो भड़क गए और उन्होंने अपनी बेटी को मैसेज किया कि मैट्रिमोनियल साइट्स से आप लोगों को काम पर नहीं रख सकते हैं। जिस पर उदिता ने कहा कि उसके पास सात साल का अनुभव था, इसलिए मैं उसे हायर कर रही हूं। लेकिन, लड़का उससे 62 लाख रुपए सालाना सैलरी मांग रहा था इसलिए नौकरी पर नहीं रखा। 

सोशल मीडिया पर चैट वायरल

उसने जैसे ही चैट को सोशल मीडिया पर शेयर किया वो वायरल हो गया। इसके बाद उसने खुद बताया कि उसके पिता ने उसकी प्रोफाइल डिलीट कर दी। इस पोस्ट को 13 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, 11 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, पोस्ट पर मजे लेते हुए लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!