Tornado Viral Video: प्रकृति को देखकर हम काफी खुश होते हैं। क्योंकि, इसमें हमें अपने लिए सबकुछ नजर आता है। लेकिन, जब प्रकृति विकराल रूप धारण करती है तो लोग कांप जाते हैं। कई बार तो प्रकृति अपने साथ ऐसी तबाही लाती है, जिससे चीजों का नामोनिशान तक मिट जाता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आपको प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। जिसने भी इस वीडियो को देखा एक पल के लिए उसके हाथ-पांव फूल गए।
चौंकाने वाला ये वीडियो अमेरिका के कांसास स्थित एंडोवर का है। जहां बवंडर ने ऐसा बवाल काटा कि अपने साथ मकान को भी ले उड़ा। बवंडर के आपने कई वीडियो देखे होंगे। कई बार हकीकत में भी देखा होगा। लेकिन, अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बवंडर तेजी से अपनी दिशा बदल रहा है और घर की छतें और आस-पास की चीजों को अपने साथ उड़ाए लिए जा रहा है। देखें वीडियो...
बवंडर का विकराल रूप
वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर सहम गए होंगे। हो सकता है इससे पहले बवंडर का ऐसा रूप आपने देखा भी ना हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'viralhog' ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि इससे पहले ऐसा बवंडर नहीं देखा। किसी का कहना है कि बवंडर इतना खतरनाक हो सकता है कभी सोचा नहीं था। तो आपको यह बवंडर कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

