VIDEO: दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहा था शख्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा जमकर चले लात-घूसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 10:30 AM IST

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने ऐसा बवाल काटा जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

VIDEO: दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहा था शख्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा जमकर चले लात-घूसे
Photo Credit: Instagram

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। जबकि, कुछ पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप ठहाके लगाएंगे बल्कि एक पल के लिए उछल पड़ेंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

आज कल शादियों में आपको एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। कई बार दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे माहौल बन जाता है। कई बार शादी में आए मेहमान ही महफिल लूट ले जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को लोग बधाई दे रहे हैं और उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। एक शख्स भी बधाई देने के बाद कपल के साथ फोटो खिंचवा रहा होता है। अचानक पीछे से कोई उसके सिर पर डलिया रख देता है। जिसके कारण शख्स भड़क जाता है और पीछे मुड़कर हाथापाई शुरू कर देता है। जिस अंदाज में शख्स दूसरे शख्स की पिटाई करता है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। देखें वीडियो...

दिन बनाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपको भी ठहाके लगाने का मन कर रहा होगा। इस नजारे ने शादी का माहौल ही बदल दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'only._.sarcasm' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!