VIDEO: 5 महीने का ये बच्चा धांसू अंदाज में करता है वर्कआउट, अपनी मां को देता है जबरदस्त टक्कर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 04:57 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चे का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां को देखकर वर्कआउट कर रहा है। लोगों को बच्चे का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

VIDEO: 5 महीने का ये बच्चा धांसू अंदाज में करता है वर्कआउट, अपनी मां को देता है जबरदस्त टक्कर!
Photo Credit: Instagram

Little Boy Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं बच्चे अपने से बड़ों से सीखते हैं। खासकर, अपने माता-पिता को जो करते हुए देखते हैं उसे फॉलो करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, कई बार बच्चे कुछ ऐसा कर देते हैं, जिन्हें देखकर बड़ों को भी हैरानी होती है। सोशल मीडिया (Social media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 5 महीने का बच्चा अपनी मां को जबरदस्त टक्कर दे रहा है। क्योंकि, जिस अंदाज में वो वर्कआउट कर रहा है उसने लोगों को हैरान कर दिया है। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक महिला पेट के बल लेटकर एक्सरसाइज कर रही है। वहीं, बगल में महिला का 5 महीने का बच्चा भी लेटा हुआ है। जिस तरह महिला एक्सरसाइज कर रही है बच्चा उसी को देखकर एक्सरसाइज करने लगता है। वह, पूरी कोशिश करता है कि जिस तरह उसकी मां वर्कआउट कर रही है, वो भी करे। जैसे-जैसे उसकी मां करती है बच्चा भी उसी तरह से करने की कोशिश करता है। बच्चे का यह अंदाज लोगों का इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। तो आप भी इस वीडियो में बच्चे की मासूमियत को जरूर देखें...

बच्चे का धमाकेदार अंदाज

इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'fitstagram.michelle' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। जबकि, हजारों की संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। मां भी अपने बच्चे की जमकर तारीफ करती हैं और कहती हैं कि उसे अपने बच्चे पर गर्व है। तो आपको इस लिटिल चैंप का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!