हायो रब्बा! शादी में नहीं पहुंचा फोटोग्राफर तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार, फिर जो हुआ...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 12:48 PM IST

Ajab Gajab News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अनोखा मामला साने आया है, यहां एक दुल्हन ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हा फोटोग्राफर लेकर नहीं आया था।

हायो रब्बा! शादी में नहीं पहुंचा फोटोग्राफर तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार, फिर जो हुआ...
Photo Credit: IANS

Ajab Gajab News: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान एक से एक अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कई दुल्हनों ने अपने दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया, क्योंकि या तो वह नशे में आए थे या फिर गंजे थे। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी करने से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हा फोटोग्राफर लेकर नहीं आया था। 

जानकारी के मुताबिक, कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की बेटी की शादी भोगनीपुर के रहने वाले एक शख्स से तय हुई थी। 'जयमाल' समारोह के लिए मंच को खूबसूरती से सजाया गया था जब 'बारात' आई, तो दुल्हन के परिवार ने स्वागत किया और दूल्हा और दुल्हन जयमाल समारोह के लिए मंच पर पहुंचे। हालांकि, दुल्हन ने महसूस किया कि यादगार पलों को कैद करने के लिए कोई फोटोग्राफर नहीं है और इसके बाद समारोह में भाग लेने से इनकार कर दिया। बाद में वह मंच से अपने पड़ोसी के घर चली गई।

बिना दुल्हन वापस लौट दूल्हा

सभी ने लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने कहा कि जिस आदमी ने आज हमारी शादी की परवाह नहीं की, वह भविष्य में मेरी देखभाल कैसे करेगा? परिवार के बुजुर्गों ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से दिए गए पैसे और कीमती सामान वापस करने पर सहमति जताई। मंगलपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर डोरी लाल ने कहा कि मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दिया गया सामान और नकद वापस कर दिया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के अपने पैतृक स्थान के लिए निकल गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!