Viral Video: जब JCB और हाथी के बीछ छिड़ गई जबरदस्त जंग, देखें कौन किस पर पड़ा भारी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 11:53 AM IST

JCB VS Elephant Viral Video: हाथी की गिनती सबसे ताकतवर जानवर में होती है। क्योंकि, उसके सामने किसी का टिक पाना नामुमकिन है। हाथी जब किसी पर हमला करता है तो उसके परखच्चे उड़ जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में आपको हाथी का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा।

Viral Video: जब JCB और हाथी के बीछ छिड़ गई जबरदस्त जंग, देखें कौन किस पर पड़ा भारी?
Photo Credit: Instagram

Elephant Vs JCB Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी छूट रही है। क्योंकि, इस वीडियो में JCB मशीन और एक विशालकाय हाथी (Elephant Viral Video) के बीच भिड़ंत हो रही है। जिस तरह दोनों के बीच जंग चल रही है उसे देखकर लोग दंग रह गए। वहीं, अंदाज पर ठहाके लगा रहे हैं। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इसे देखकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

हाथी की गिनती सबसे ताकतवर जानवर में होती है। क्योंकि, उसके सामने किसी का टिक पाना नामुमकिन है। हाथी जब किसी पर हमला करता है तो उसके परखच्चे उड़ जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में आपको हाथी का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं जंगलों के बीच खेत में एक विशालकाय हाथी पहुंच गया। हाथी को सामने जेसीबी मशीन नजर आया तो उसकी तरफ दौड़कर वह पहुंच गया। अचानक हाथी जेसीबी मशीन पर हमला करने लगता है। कुछ समय तक दोनों के बीच जबरदस्त जंग चलती है। हाथी बार-बार कोशिश करता है कि JCB मशीन को गिरा दे, लेकिन उसके सामने वह खुद टूट जाता है और मजबूरन वापस चला जाता है। देखें वीडियो...

मजेदार है नजारा

इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। साथ ही मजा भी आया होगा। इस वीडियो को देखने के बाद एक सीख ये मिलती है कि हाथी से टकराने से पहले हजारों बार सोच लें। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wild_animals_creation' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को दस लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, सात लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा है, जबकि कुछ लोग काफी हैरान भी हो रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!